-
चंडीगढ़/जालंधर: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) 2026 के दौरान चुनावों से संबंधित सभी जानकारियों और सेवाओं के लिए अपने वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआई-नेट का शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 21 से 23 जनवरी, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है।.