-
नई दिल्ली: टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एज ब्राउजर में एक खामी (बग) को ठीक कर लिया है, जो कथित तौर पर क्रोम टैब और डेटा चुरा रही थी।कंपनी ने लेटेस्ट माइक्रोसॉफ्ट एज अपडेट में एक फिक्स जारी करते हुए कहा, ’एज में एक फीचर है जो यूजर्स की इजाजत से अन्य ब्राउजरों से प्रत्येक लॉन्च पर ब्राउजर डेटा इंपोर्ट करने का ऑप्शन देती है।’