-
मोगा जाते समय सी.एम. मान पर लोगों ने बरसाए फूल। सीएम मान मोरिंडा, चमकौर साहिब, माछीवाड़ा, दोराहा, फिरोजपुर रोड, साहनेवाल, मुल्लांपुर दाखा और जगराओं में लोगों से बातचीत करने के लिए रुके। लोगों ने सीएम मान से कहा-आपको प्रचार करने की भी जरूरत नहीं है, हम आप सरकार के काम के आधार पर आपको वोट देंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्वागत कर रहे लोगों ने एक सुर में कहा, हम खुद पंजाब में 13-0 से ‘आप’ को जीत दिलाएंगे।