-
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने मेट्रो में अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी के गाना मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी पर डांस किया है। अक्षय और इमरान इन दिनों अपनी आने वाली सेल्फी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अक्षय और इमरान ने मुंबई की मेट्रो में सफर कर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया.