-
Chhattisgarh Encounter : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए। वहीं एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया। 4 जनवरी की शाम से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।.