-
नई दिल्ली: उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस साल की दूसरी छमाही में नवीन ऊर्जा गीगा परिसर शुरू करेगी। कंपनी ने तिमाही नतीजों की घोषणा के दौरान निवेशक कॉल में यह जानकारी दी। रिलायंस गुजरात के जामनगर में 5,000 एकड़ क्षेत्र में गीगा परिसर बना रही है।