-
IAF Jaguar Fighter Jet Crashes: गुजरात के जामनगर में 2 अप्रैल को हुए जगुआर क्रैश में फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद हुए थे। शहीद होने से पहले उन्होंने अपने साथी की जान बचाई थी। उन्होंने पूरी कोशिश की कि विमान को सुरक्षित लैंड कराया जा सके, लेकिन अंत में विमान क्रैश हो गया और वह वीरगति को प्राप्त हो गये।