-
उभरती युवा खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए पूर्व विश्व नंबर एक विक्टोरिया अजारेंका को गुरूवार को देर रात के मुकाबले में 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर लगातार दूसरे वर्ष फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया 17 वर्षीय मीरा एंड्रीवा ने 19वीं सीड अजारेंका पर दो घंटे 31 मिनट में जीत हासिल की।