-
प्रदेश में 10 नए संरक्षण गृहों का निर्माण में 100.00 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी योगी सरकार। 'मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजना'के अंतर्गत वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या समेत 10 जिलों में बनेंगे नए बाल संरक्षण गृह। निराश्रित बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे सभी संरक्षण गृह। मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत संचालित होंगे सभी संरक्षण गृह, प्रत्येक में होगी 100 बच्चों की क्षमता।