-
लंदन: बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमा यूरोपा को लंबे समय से सौर मंडल में रहने योग्य सबसे उपयुक्त दुनिया में से एक माना जाता है। अब बृहस्पति पर जूनो मिशन ने पहली बार सीधे तौर पर इसके वायुमंडल का विस्तार से नमूना लिया है। नेचर एस्ट्रोनॉमी में प्रकाशित नतीजे बताते हैं कि यूरोपा की बर्फीली सतह जितना हमने सोचा था उससे कम ऑक्सीजन पैदा करती है। यूरोपा पर सूक्ष्मजीवी जीवन की खोज की संभावना के बारे में उत्साहित होने के कई कारण हैं।