-
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के "स्प्रिंग फेस्टिवल गाला की प्रस्तावना" कार्यक्रम 31 जनवरी को केन्या के नैरोबी स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का विषय है "चीनी नव वर्ष का जश्न मनाएं और सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला देखें"। इसका उद्देश्य वसंत त्योहार की संस्कृति के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सभ्यताओं के बीच आपसी सीख को बढ़ावा देना है।