-
एक युवक ने 2013 में इमामी की "फेयर एंड हैंडसम" क्रीम खरीदी थी। कंपनी ने अपने विज्ञापन में दावा किया था कि यह क्रीम पुरुषों की त्वचा को गोरा बना देती है। युवक ने विश्वास किया और क्रीम खरीदी, जिसकी कीमत थी सिर्फ 79 रुपये। उसने इस क्रीम का इस्तेमाल सही तरीके से किया, जैसा कि पैकेजिंग और विज्ञापन में बताया गया था। लेकिन क्रीम का कोई असर नहीं हुआ, उसकी त्वचा में कोई बदलाव नहीं आया तो उसने अपनी शिकायत कंज्यूमर कोर्ट में कर दी। आइए जानते है इस पूरे मामले को विस्तार से...