-
गुरदासपुरः (अवतार सिंह)। पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रहे अमृतसर के एक परिवार की कार गुरदासपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे परिवार के 5 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा बल की टीम ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया.