-
Fauja Singh Death : 114 वर्षीय विश्व प्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को पंजाब की देहात पुलिस ने महज 30 घंटे के भीतर सुलझाकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार देर रात 30 वर्षीय एनआरआई युवक अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया.