-
फाजिल्का पुलिस ने टेररिस्ट मॉड्यूल का पता लगाकर 5 पिस्तौल, 9 मैगजीन और 23 जिंदा कारतूस सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी देते हुए फाजिल्का के एसएसपी मंजीत सिंह ढेसी ने बताया कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पता लगाने में अहम सफलता मिली है।.