-
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर की इमारत के भूतल में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने रहे तीन छात्रों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से दो छात्रओं और एक छात्र के शव बरामद किए गए.