-
बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिम में स्थित जिगोंग शहर में एक ‘शॉपिंग मॉल’ में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार बुधवार शाम छह बजे के बाद अग्निशमन और बचाव दल को 14 मंजिला मॉल में आग लगने की सूचना मिली.