-
चमोली (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को ऋषिकेश से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट 25 मई से सुबह 6:30 बजे खुलेंगे। बुधवार को तीर्थयात्री पहले स्नान के लिए ऋषिकेश से चले और कल रात श्रीनगर पहुंचे।.