-
नई दिल्ली/लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता कामेश्वर चौपाल का बीमारी के बाद निधन हो गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मीडिया सैंटर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली।.