-
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की अपील की और हाल ही में आई अभूतपूर्व बाढ़ से हुए भारी नुकसान को देखते हुए राज्य के लिए एक विशेष पैकेज की मांग की। मुख्यमंत्री ने आज अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की.