-
यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए स्कूली बच्चों को राहत दी गई है। जिला प्रशासन ने कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।.