-
अमृतसर: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान तरनतारन में सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) के पद पर तैनात कवलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। वह विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन अमृतसर रेंज में दर्ज एफआईआर में आरोपी के रूप में नामजद होने के बाद मार्च 2024 से फरार था।.