-
मुंबई: विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली जारी रहने और अमेरिका में मंदी की आशंका कम होने के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 173.65 अंक चढक़र 61,937.90 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 54.35 अंक बढक़र 18,318.75 पर था।.