-
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी माइकल स्लेटर को घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। 55 वर्षीय स्लेटर ने कंगारू टीम के लिए 74 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.83 की औसत से 5312 रन बनाए हैं। सफ़ेद गेंद वाले क्रिकेट में, उन्होंने 42 वनडे मैचों में 987 रन बनाए हैं।.