-
सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के दरिया गांव मे आज यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गयी और करीब चार दर्जन यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह बस कुसमी के खोखर से सीधी आ रही थी।.