-
पलवल। जिले में मर्चेंट नेवी की नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपित युवक को मलेशिया, दुबई और थाईलैंड भेजने का भरोसा देता रहा। हालांकि, नौकरी नहीं मिली और पीड़ित को महीनों तक घुमाया गया। इसी बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.