-
लुधियाना: ग्यासपुरा में विवाद के बाद कुछ लोगों ने नेपाली मूल के युवक को तेजधार हथियारों से काट डाला। युवक के साथ मौजूद उसके दोस्त ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम कृष्ण कुमार थापा है।.