-
Gael Monfils: गेल मोनफिल्स ने लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खचाखच भरी भीड़ के सामने वैलेजो को 2-6, 6-1, 6-2, 6-0 से हराकर यूएस ओपन के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। यह यूएस ओपन में मोनफिल्स की कुल 34वीं मैच जीत है। इस जीत के साथ उन्होंने अपने 40वें जन्मदिन को भी यादगार बना दिया।.