-
येरेवानः नागोर्नो-काराबाख में अलगाववादी प्राधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि एक गैस केंद्र पर विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और करीब 300 लोग घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब क्षेत्र छोड़कर जा रहे वहां के निवासी अपनी कारों में ईंधन भरवाने के लिए कतार में खड़े थे।.