-
कैथल: बहुचर्चित ऑनर किलिंग मामले में मंगलवार को गांव क्योडक में किशोर की मां को रिहा करवाने को लेकर महापंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में आसपास के 50 से अधिक गांवों के सरपंच व मौजिज व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व अन्य गांव के लोग पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे.