-
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक चलेंगे समर कैंप। समर कैंप में योग, खेल, जीवन कौशल और एफएलएन पर होगा विशेष फोकस। प्रशिक्षकों, शिक्षामित्रों और स्वयंसेवकों की देखरेख में किया जाएगा कैंप का आयोजन। समर कैंप में बच्चों को गुड़-चना, रामदाना, बाजरे के लड्डू के रूप में मिलेगा पौष्टिक आहार। योगी सरकार का बच्चों के व्यक्तित्व विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में सार्थक प्रयास।