-
चेन्नई। सरकारी परीक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए। नतीजों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। इस साल कुल 91.55 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल 4,22,000 (94.53 प्रतिशत) लड़कियों ने परीक्षा पास की। वहीं परीक्षा पास करने वाले लड़कों की संख्या 3,96,000 (88.58 प्रतिशत) रही।.