-
इंटरनेशनल डेस्क: सूडान के पश्चिमी कोर्दोफान प्रांत में मंगलवार देर रात सोने की एक खदान का हिस्सा अचानक धंस गया। इस हादसे में कम से कम 67 लोगों की मौत की खबर है। कई मजदूर अब भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।.