-
नई दिल्ली: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) को ‘सरकार द्वारा वित्त पोषित मीडिया’ संगठन के रूप में लेबल किया है। एटदरेट बीबीसी अकाउंट को लेबल करने के बाद (जिसके 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं) मस्क ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘बीबीसी का फिर से क्या मतलब है? मैं भूलता रहता हूं।’.