-
पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर जोरदार सियासी हमला बोला। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भ्रष्टाचार का आलम है कि सभी विभागों में ताबड़तोड़ टेंडर निकाला जा रहा है, जिसमें सभी विभागीय मंत्रियों का 30 प्रतिशत कमीशन तय है।.