-
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराना संवेदनशील सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं.