-
सुभारती में सत्र 2023 में 1745 एवं 2024 में 1304 विद्यार्थियों डिग्री प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में कुल 3049 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी आदि पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं को उपाधि व स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। डिग्री व स्वर्ण पदक पाकर खुशी से झूम उठे विद्यार्थी।