-
अमृतसर: अजनाला विधानसभा क्षेत्र के MLA स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज क्षेत्र की अलग-अलग अनाज मंडियों में धान की खरीद का रिव्यू किया। उन्होंने अनाज मंडी सुधार, अवान, गग्गोमहल, चम्यारी, चक सिकंदर और खतराई कलां का दौरा करके खरीद के इंतज़ामों का मुआयना किया और मंडियों में धान लेकर पहुंचे किसानों से बातचीत की।.