-
रामपुर बुशहर: रामपुर उपमंडल के ज्यूरी क्षेत्र स्थित त्यावल गांव के समीप शनिवार को रोड़ी (बजरी) से लदी एक बोलेरो कैंपर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।.