-
नई दिल्ली: एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ से पूछताछ की और उनके फोन जब्त कर लिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान के ग्राउंड हैंडलिंग से जुड़े सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं।.