-
किंगस्टन – जमैका की राजधानी किंग्सटन के दक्षिणी इलाके में बंदूकधारियों ने एक सरकारी मिनी बस पर गोलियां चलायी जिससे तीन बच्चे समेत सात यात्री घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने इस इलाके में कर्फ्यू लगा दिया। जमैका कांस्टैबुलरी फोर्स ने बताया कि किंग्सटन के सीव्यू गार्डन्स में शुक्रवार दोपहर को यह हमला हुआ।.