-
अंबाला। प्रदेश में शुक्रवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। मौसम ने अब तक पड़ रही गर्मी को दूर धकेल दिया है। यानी अब गर्मी कुछ दिनों के बाद सताएगी। शुक्रवार को कई जिलों में वर्षा के साथ तेज आंधी आई। हिसार, सिरसा, भिवानी, कैथल, पानीपत और सोनीपत में बारिश भी हुई।.