-
नेशनल डेस्क: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी भी शांत नहीं हुआ है। किसानों और स्थानीय लोगों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस ने अब तक 107 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।.