-
जम्मू-कश्मीर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने बीएसएफ जवानों के साथ मिलकर लोहड़ी का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया। ठंडी हवाओं और सीमा की चुनौतियों के बावजूद इस क्षेत्र में लोग और सुरक्षाकर्मी एक साथ बोन फायर के इर्द-गिर्द इकट्ठा हुए।.