-
अमेरिकाः भारतीय मूल की प्रख्यात अमेरिकी अटॉर्नी हरमीत ढिल्लों ‘रिपब्लिकन नेशनल कमेटी’ (आरएनसी) के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं जीत सकीं। शुक्रवार को हुए इस हाई-प्रोफाइल चुनाव में रोना मैकडेनियल को एक बार फिर आरएनसी अध्यक्ष चुन लिया गया। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी माने जानी वाली मैकडेनियल का कार्यकाल दो साल का होगा।.