-
पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की शिक्षा प्रणाली में आए क्रांतिकारी बदलाव की पुरज़ोर सराहना की है। उन्होंने कहा कि मान सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है कि पंजाब के युवाओं को ‘नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि ‘नौकरी देने वाले’ बनाया जाए.