-
हरियाणा में जींद जिले के इगराह गांव में तेज रफ्तार 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने सीधी टक्कर हो जाने से बाइक सवार 3 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। 1 ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाईकों के परखचे उड़ गए।.