-
रेवाड़ी: ज़िले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक और साइकिल को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि साइकिल सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.