-
मलप्पुरम : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को केरल में स्वास्थ्य देखभाल और प्रशामक सुविधा को देश में सर्वश्रेष्ठ में से एक बताया। गांधी ने कहा कि केरल पूरे देश में प्रशामक सुविधा के मामले में अग्रणी है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक स्वास्थ्य देखभाल और प्रशामक देखभाल का सवाल है, यह रास्ता दिखाता है।’’.