-
जम्मू : आर.एस. पुरा, जम्मू में रक्षाबंधन का पर्व देशभक्ति और भाईचारे की भावना के साथ मनाया गया। नारी शक्ति संगठन, जम्मू और कश्मीर की बहनों ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन की अध्यक्ष ममता सिंह ने किया।.